Grok ने मचाया तहलका | खोली सभी की धोती 🙄| Grok एक जबरदस्त AI चैटबॉट है, जिसे X AI (एलन मस्क की कंपनी) ने बनाया है
इस AI (Artificial Intelligence) कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में कोई व्यक्ति हो या फिर कोई भी टेक कंपनी हो। ये सब अपने को एक दूसरे से, इस दौड़ में आगे या फिर सर्वश्रेष्ठ दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कम्पनियां यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स ले कर आ रहीं हैं। कोई प्रीमियम प्लान के साथ सबकुछ दे रहा है, तो कुछ कम पैसों में, कुछ कंपनियां फ्री में सबकुछ दे रहीं है। इन्हीं में से एक है Grok (ग्रोक) जिसने तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं इन AI चैटबॉट के बारे में, कौन किस से बेहतर है।

Grok AI – जबरदस्त AI चैटबॉट
Grok एक जबरदस्त AI चैटबॉट है, जिसे X (एलन मस्क की कंपनी) ने बनाया है। इसका उद्देश्य ChatGPT, Google Gemini और Anthropic के Claude जैसे AI चैटबॉट्स को टक्कर देना है। Grok को X (पहले Twitter) के साथ इंटीग्रेट किया गया है, जिससे इसे रियल-टाइम जानकारी तक पहुंच मिलती है। क्योंकि ट्विटर अब एक्स पर न्यूज अपडेट सबसे पहले मिलती है। इस पर मीडिया, राजनेता, बड़ी-बड़ी हस्तियां आदि, कहने का मतलब कुछ को छोड़कर हर कोई इस पर सक्रिय रहता है और तुरंत पोस्ट कर देते हैं। इस बजह से कोई भी ट्रेडिंग न्यूज आपको यहां एक्स पर सबसे पहले मिलेगी।बैसे तो मार्केट बहुत सारे AI टूल्स है, जैसे- चैट GPT, मेटा AI, Google Gemini और अन्य। यह सब भी जानकारी या न्यूज अपडेट दे सकते हैं, लेकिन सटीक और ट्रेडिंग न्यूज एकदम नहीं दे सकते। हालांकि Google Gemini, गूगल का ही AI चैटबॉट है, फिर भी यह ट्रेडिंग अपडेट नहीं देता है। इसी कारण लोग Grok को यूस कर रहे हैं, जोकि एक्स से कनेक्टेड है। लोग इससे कुछ भी पूछ रहे हैं यह सब का जवाब दे रहा है।
Grok की प्रमुख विशेषताएं
1. रियल-टाइम डेटा एक्सेस :-
Grok की सबसे खास बात यह है कि यह X (Twitter) के लाइव डेटा से जुड़ा हुआ है, जिससे यह अन्य चैटबॉट्स की तुलना में ज्यादा अप-टू-डेट जानकारी दे सकता है। यह खूबी इसे बाकी AI चैटबॉट्स से अलग बनाती है।2. हर तरह का जवाब :-
एलन मस्क ने इसे एक "थोड़ा विद्रोही" और "ह्यूमरस" AI बताया है। क्योंकि इसका स्वभाव बाकी चैटबॉट्स से अलग है, और यह कभी-कभी व्यंग्यात्मक और मज़ाकिया जवाब भी देता है। इस बजह से सोशल मीडिया पर जंग छोड़ी गई है क्योंकि इससे किसी के बारे में तुम कुछ भी पूछो, कैसा भी सवाल हो यह उसका जवाब दे रहा है। अब वो जवाब कैसा भी, AI को थोड़ी पता है कौन आदमी कैसा है। कौन मंत्री है, प्रधानमंत्री है, ऐक्टर है, बिजनेस मैन है या फिर कोई नॉर्मल व्यक्ति हैं? क्योंकि एक्स (ट्विटर) के पास सब यूजर का डाटा है। इसीलिए इसने तहलका मचाया हुआ है।3. लगातार अपग्रेड हो रहा मॉडल :-
Grok के कई संस्करण आ चुके हैं, जैसे:Grok-1 – पहला मॉडल, जिसमें बेसिक AI क्षमताएँ थीं।
Grok-1.5 – बेहतर लॉजिक, कोडिंग और गणितीय क्षमताएँ।
भविष्य के वर्जन – जल्द ही और भी ज्यादा पावरफुल मॉडल्स आने की संभावना है।
4. ओपन-सोर्स AI :-
मार्च 2024 में X AI ने Grok के कोड का कुछ हिस्सा ओपन-सोर्स कर दिया, जिससे डेवलपर्स इसे सुधार और मॉडिफाई कर सकते हैं।5. टेक्स्ट और कोड जनरेशन :-
Grok न केवल टेक्स्ट जनरेट कर सकता है, बल्कि कोडिंग, मैथ्स, साइंस और तकनीकी सवालों के जवाब देने में भी सक्षम है।Grok को कैसे access करें ?
Grok फिलहाल X (Twitter) ऐप में उपलब्ध है और इसे X Premium सब्सक्रिप्शन के तहत इस्तेमाल किया जा सकता है।X Premium सब्सक्रिप्शन के फायदे:
✔️ AI चैटबॉट Grok की एक्सेस✔️ X (Twitter) पर एडवांस फीचर्स
✔️ एड-फ्री अनुभव (कुछ मामलों में)

Grok बनाम अन्य AI चैटबॉट्स
✅ अगर आप X (Twitter) यूजर हैं और रियल-टाइम जानकारी चाहते हैं, तो यह बढ़िया विकल्प हो सकता है।
✅ अगर आपको मज़ाकिया और अनफ़िल्टर्ड जवाब पसंद हैं, तो आप Grok को use कर सकते है।
-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-_-
How was your experience with us...
📝📝📝😙👇👇
