हीटिंग गर्ल टीम ने बनाया इतिहास जैमिमा, हरमनप्रीत ने नहीं | सेमीफाइनल WCWC 2025 Ind vs Australia
आज बात करते हैं कि इतिहास और नय कीर्तिमान कैसे बनते हैं? किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, शायद विश्व की नंबर वन टीम, डिफेंनडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भी नहीं सोचा होगा, कि आज की तारीख इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी। भारतीय टीम ने न केवल फाइनल में जगह बनाई ब्लकि वनडे महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज 339 रन, करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। चलिए शुरू करते हैं, दिन था बृहस्पतिवार, तारीख 30 अक्टूबर 2025। अभी एकदिवसीय महिला विश्व कप चल रहा है, उसी के एक मैच या यूं कहें कि महत्वपूर्ण मुकाबले सेमीफाइनल में दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें Ind vs Australia आमने-सामने थी। ऑस्ट्रेलिया जोकि गत चैंपियन है 2022 ODI Women's World Cup की और पिछले 15 मैचों से अजय थी। जानते हैं कैसे हीटिंग गर्ल टीम भारत ने तोड़ा उसका ये गुरूर ?
टॉस का खेल:
World Cup हो या कोई बड़ा टूर्नामेंट हो, बात जब टॉस की आती है तो वह बहुत अहम हो जाती है। ऐसा ही कुछ, Ind vs Australia मुकाबले में हुआ। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। उनका यह निर्णय सही साबित भी हुआ। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। जानते है आगे क्या हुआ ?
बड़ा मंच बड़ा प्रदर्शन:
सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम हो मंच बड़ा हो या यूं कहें कोई बड़ा टूर्नामेंट जैसे ODI world cup, T20I world cup हो या कोई और टूर्नामेंट हो। ऐसा हो ही नहीं सकता कि ऑस्ट्रेलिया बड़ा कारनामा ना करें या पीछे रह जाय। ऐसा ही कुछ यहां डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी, नवी मुंबई हीटिंग गर्ल टीम Ind vs Australia मुकाबले में हुआ। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारि की शुरुआत करने आयी, कप्तान एलिसा हिली और युवा साथी खिलाड़ी फिबी लिचफील्ड दोनों ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दी। हालांकि कप्तान एलिसा हिली बैसे तो बड़े मंच की खिलाड़ी हैं पर भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में असहज, दबाव में नजर आईं ,हरमनप्रीत से उनका कैच भी छूट गया था, और मात्र 15 गेंदों में पांच रन बनाकर क्रांति गौड़ का शिकार बन गईं। टीम का स्कोर हो गया एक विकेट पर 25 रन। इसके बाद आती हैं एलिस पैरी और पहले से क्रीज पर मौजूद लिचफील्ड अब और ज्यादा आक्रमक हो गई। दोनों के मजबूत साझेदारी हो गयी और वो प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया जिसकी ऑस्ट्रेलिया को जरूरत थी। तभी आती हैं अमनजोत कौर और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट लिचफील्ड (119 ) के रूप में 180 रन पर गिरता है। लेकिन तब तक लिचफील्ड और पैरी अपना काम कर चुकी थीं।
लिचफील्ड ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा था कि उन्हें कोई परेशानी हुई हो। अपनी 119 रन की पारी में 17 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद एलिस पैरी फॉर्म में आईं और शानदार 77 रनों की पारी खेलकर राधा यादव का शिकार बनी। बाद के ओवरों में एश्ले गार्डनर ने ताबड़-तोड़, तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों की पारी खेलकर टीम ने 49.5 ओवरों 338 रनों का स्कोर बनाया। बेथ मूनी (24), ताहलिया मैक्ग्रा (12) और किम गार्थ (17) और कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया।
सेमीफाइनल जैमिमा-हरमनप्रीत की चुगलबंदी:
भारत की ओर से पारी का आगाज करने आई स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने दो चौके मारकर तेज शुरुआत की लेकिन शेफाली किम गार्थ की अंदर आती गेंद पर 10 रन बनाकर LBW हो गईं। स्मृति भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर 24 रन बनाकर चलती बनी। उन्हें पता ही नहीं चला कि बॉल उनके बेट को छू कर चली गई। विकेटकीपर एलिसा हीली ने रिव्यू लिया और अल्ट्राएज में हल्की सी लाइन दिखाई दी, और स्मृति को पवेलियन जाना पडा। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 59 रन हो गया।इसके बाद जैमिमा और हरमनप्रीत ने चुगलबंदी और सावधानी से खेलते 167 रन की मजबूत साझेदारी से टीम को मैच में काफ़ी आगे लें गयीं। हरमनप्रीत ने एक बार फिर आठ साल पुरानी यादें ताजा कर दी, तब भी उन्होंने इसी टीम के खिलाफ नाबाद 171 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी। मैच अब भारत की पकड़ में आ गया। तभी हरमन (89) का विकेट गिर गया। स्कोर हो गया 3 विकेट पर 226 रन, लेकिन जैमिमा रोड्रिग्ज नाबाद 127 रन एक तरफ से मोर्चा संभाले रहीं। फिर दीप्ति शर्मा (24), रिचा घोष (26) ने दो बेहतरीन गगनचुम्बी छक्के लगा कर मैच ऑस्ट्रेलिया से छीन लिया। लास्ट में जैमिमा और अमनजोत कौर ने चौका लगाकर रिकॉर्ड रन चेज 339 रन हासिल कर इतिहास रच दिया। सब एक दूसरे के गले लग कर रोने लगे, वो भावनात्मक पल देखने लायक थे।
अब भारत विश्व चैम्पियन बनने से बस एक कदम दूर है। उसका सामना 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका की टीम से है जो भारत को लीग स्टेज में शिकस्त दे चुकी है। दुआ करो की भारत फाइनल जीत जाए। इस एतिहासिक जीत, पल को अपने नाम कर लें।
आपको क्या लगता है,क्या भारत फाइनल मैच जीत पायेगा। अपने सुझाव comment में बताए।
Ans: जैमिमा रोड्रिग्ज, जिन्होंने 127* रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को जीत दिलाई।
ये सिर्फ जीत नहीं है:
भारत की ये सिर्फ रिकॉर्ड जीत नहीं है ब्लकि लोगों की दुआएं, भावना, इमोशंस, संघर्ष, दृढ़संकल्प की जीत है। टीम की रणनीति, संयोजन और बहुत कुछ मायने रखता है। ये हीटिंग गर्ल टीम है जो Ind vs Australia मैच में देखने को मिला।
ग्रैंड फाइनल भारत बनाम साउथ अफ्रीका:
अब भारत विश्व चैम्पियन बनने से बस एक कदम दूर है। उसका सामना 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका की टीम से है जो भारत को लीग स्टेज में शिकस्त दे चुकी है। दुआ करो की भारत फाइनल जीत जाए। इस एतिहासिक जीत, पल को अपने नाम कर लें। आपको क्या लगता है,क्या भारत फाइनल मैच जीत पायेगा। अपने सुझाव comment में बताए।
FAQs
Q1. Ind vs Australia Women’s World Cup 2025 Semifinal में भारत की सबसे बड़ी हीरो कौन रहीं?Ans: जैमिमा रोड्रिग्ज, जिन्होंने 127* रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को जीत दिलाई।
Q2. भारत ने कितने रन का पीछा किया?
Ans: भारत ने 339 रनों का सफल रन चेज किया — जो वनडे महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा है।
Ans: भारत ने 339 रनों का सफल रन चेज किया — जो वनडे महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा है।
Q3. फाइनल में भारत का मुकाबला किससे होगा?
Ans: भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा, 2 नवंबर 2025 को।
Ans: भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा, 2 नवंबर 2025 को।
Q4. मैच कहां खेला गया था?
Ans: यह सेमीफाइनल डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी, नवी मुंबई में हुआ।
Ans: यह सेमीफाइनल डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी, नवी मुंबई में हुआ।



