वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने वो कर दिखाया जो कोई एशियन टीम नहीं कर पाई, Ind W vs SA W फाइनल 2025
भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को हराकर वर्ल्ड चैम्पियन का ताज अपने सिर सजाया है। भारत को छोड़कर किसी भी एशियाई टीम ने महिला वनडे विश्व कप नहीं जीता है। भारत चौथा ऐसा देश है, जिसने विश्व कप जीता है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने ही विश्व कप जीता था। आइए आज बात करते हैं कैसे भारत ने यह घमंड तोड़ा, क्या रहीं जीत की मुख्य बजह। कई हस्तियाँ फाइनल मैच देखने आयीं।
टॉस और भारत की बैटिंग:
बारिश के कारण मैच देर से (5 बजे) शुरू हुआ जब मंच और मैच बड़ा होता है, तब टॉस का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। जैसा कि इस वर्ल्ड कप फाइनल Ind W vs SA W मैच में हुआ। भारत टॉस हार गया, कंडिशन्श को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
शैफाली का ओपनिंग शो:
पारी की शुरुआत करने आईं स्मृति मन्धाना और चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल की गई शैफाली वर्मा ने टीम को बेहतरीन स्टार्ट दिया। इन दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के प्लान के विपरीत बल्लेबाजी की। एक तरफ स्मृति सावधानी से खेल रही थी और पहला ओवर मेडन जरूर गया। लेकिन दूसरी तरफ शैफाली अपने अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहीं थीं, और दूसरे ही ओवर में दो बेह्तरीन चौके लगाए। शैफाली इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला खेल रही थी। दोनों के बीच रिकॉर्ड 104 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई, स्मृति 45 रन बनाकर आउट हुई। शैफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के लगाए। दीप्ति शर्मा (58 रन) ने इस वर्ल्ड कप में तीसरा अर्धशतक लगाया। जैमिमा (24), हरमनप्रीत कौर (20), अमनजोत कौर (12)और भारतीय पॉवरहिटर रिचा घोष 24 गेंद में 34 रन, जिसमें 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्को की बदौलत टीम इंडिया ने 298 रनों का स्कोर खड़ा किया।
यह वनडे महिला विश्वकप के इतिहास के फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 356 रन बनाए थे। दीप्ति शर्मा ने 9.3 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट लिए, साथ ही इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 22 विकेट और 215 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खाका ने 9 ओवरों में 58 रन देकर तीन विकेट लिए ,मलाबा, डी क्लर्क और ट्रायोन को 1-1 विकेट मिला।
लाॅरा वोल्वार्ड और रिकॉर्ड रन चेज:
साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज करने आईं खुद कप्तान लाॅरा वोल्वार्ड और ताजमिन ब्रिट्स ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। पहला विकेट ताजमिन ब्रिट्स (23) के रूप में गिरा, जिन्हें अमनजोत ने रन आउट किया। एक समय लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका मैच जीत जायेगी। लेकिन कप्तान लाॅरा वोल्वार्ड 98 गेंदों में 101 रन, 11 चौके, एक छक्के को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया। बॉश (0), लुस (25), विकेटकीपर जाफता (16), डर्कशेन (35) और डिर्क्लक (18) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन इन्हें भी दीप्ति शर्मा ने अपना शिकार बना लिया। टीम की मुख्य ऑल राउंडर मरिजान कैप ने 4 रन बनाए जिन्हें शैफाली वर्मा ने आउट किया। और पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति (5) ने बैक टू बैक विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी ,साथ ही शैफाली को दो विकेट और राधा यादव को एक विकेट मिला।चैम्पियन और वो पल:
इस तरह टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बन गई। पूरा स्टेडियम खुशी से झूम गया, हर किसी की आंखे नम थीं। इस जीत ने 1983, 2011 वर्ल्ड कप की यादें ताजा कर दीं। साथ ही वर्षों की मेहनत, सेमीफाइनल की पिछली हारें, और 2017 के फाइनल के गम को भी समाप्त कर दिया,तब हम इंग्लैंड से हारे थे। यह सिर्फ जीत नहीं है ब्लकि सालों की मेहनत, संघर्ष, ज़ज्बा, जुनून और करोड़ों भारतीयों की दुआ हैं। स्टेडियम में मौजूद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, जो मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों से मिले और उनका हौसला भी बढ़ाया। साथ ही मौजूद पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर, लक्ष्मण, पूनम यादव, मिताली राज, मल्होत्रा व अन्य। ICC के अध्यक्ष जय शाह, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा साथ में उनकी पत्नी और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अम्बानी भी मौजूद रहीं।ट्रॉफी वितरण:
बहुत इंतजार के बाद अब वो पल आ गया जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। ICC के अध्यक्ष जय शाह ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को ट्रॉफी देकर वो इंतजार खत्म किया। हरमन ट्रॉफी लेकर खिलाड़ियों के पास विजयी पोडियम पर गई और सबने ट्रॉफी को उछाला और दमदार तरीके से सेलिब्रेट किया। बाकई वो पल देखने लायक थे। जो वहां मौजूद था उसने वो पल मेहसूस किये होंगे।लाॅरा वोल्वार्ड को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला, उन्होंने सबसे ज्यादा 571 रन बनाए। बोलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दीप्ति शर्मा को मिला, उन्होंने सबसे ज्यादा 22 विकेट लिए।
Congratulations Champions!, you do it what we want !!!
Thanks for Harman & Company ...
क्या आप नहीं दोगे महिला चैम्पियन टीम को शाबाशी ?? Comment section open for you.



