शुभमन गिल नहीं ऋषभ पंत बने Test टीम के कप्तान | गौतम गंभीर ने बताया इसका कारण
25 साल के शुभमन गिल जब 20 जून को सफेद टी-शर्ट के ऊपर नेवी ब्लू रंग के ब्लेजर में इंग्लैंड के लीड्स मैदान पर टॉस के लिए उत्तरेंगे तो भारतीय टेस्ट क्रिकेट में यह एक नए युग का शुभारंभ होगा। दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन को रोहित शर्मा की जगह कप्तान नियुक्त किया गया है।
शुभमन गिल को 25 साल और 258 दिन की उम्र में कप्तान चुना गया है। वह भारत के पांचवें सबसे युवा कप्तान हैं। इस सूची में मंसूर अली खान पटौदी (21 साल, 77 दिन), सचिन (23 साल, 169 दिन), कपिल देव (24 साल, 48 दिन) और रवि शास्त्री (25 साल, 229 दिन) शामिल हैं।
रोहित शर्मा ने पिछले माह पांच दिवसीय प्रारूप को अलविदा कह दिया और एक हफ्ते के अंदर पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से विदाई ले ली थी। इंग्लैंड के पांच टेस्ट मैचों के मुश्किल दौरे पर रोहित और विराट जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की अनुपस्थिति में युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए चुनौती बड़ी है लेकिन साथ ही इस टीम में शामिल अन्य बल्लेबाजों के लिए बड़ा अवसर भी है।
माना जा रहा है कि करुण नायर और साई सुदर्शन इस श्रृंखला के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2025-27) की भी शुरुआत करेंगे।
Comment your favourite player name ...

