गुलाबी टेस्ट से पहले बूम-बूम की धूम, भारतीय तेज गेंदबाज की काट ढूंढने में लगे ऑस्ट्रेलियाई
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम ने, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25, टेस्ट सीरीज का पर्थ का पहला मैच जीतकर, ऑस्ट्रेलिया में हाहाकार मचा दी है। हर तरफ बुमराह का बोलबाला है। एडिलेड दिन-रात्रि (डे-नाइट)गुलाबी गेंद (पिंक बॉल) टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम, जसप्रीत बुमराह की काट ढूढ़ने में लगी है। उन्होनें पहले टेस्ट में 8 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह दे रहे हैं, पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि बुमराह के सामने धैर्य के साथ खेलें और पिच पर समय बिताये। इस साल बुमराह टेस्ट क्रिकेट में 49 विकेट लें चुके हैं।भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का बोलबाला
बुमराह, जिन्हें अक्सर "बूम-बूम" के नाम से भी जाना जाता है, अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं और सटीक यॉर्कर से गिल्लियां बिखेर देते हैं। इसका अंदाजा आप पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच से ही लगा सकते हो, जहां ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व था। बहीं बुमराह ने आठ विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी थी। इस मैच को भारतीय टीम ने 295 रनों के बड़े अंतराल से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अब एडिलेड में होने वाले दूसरे दिन-रात्रि (गुलाबी गेंद) टेस्ट मैच से पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की धार का सामना करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है।
क्योंकि बुमराह की मौजूदा फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौती बनी हुई है। उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए थे। उनकी यह फॉर्म एडिलेड में भी जारी रहेगी, जिससे ऑस्ट्रेलिया के लिए उनकी काट ढूँढना एक बड़ी चुनौती बन गया है। साथ ही इस साल टेस्ट क्रिकेट में बुमराह अब तक 49 विकेट ले चुके हैं, जो उनकी घातक गेंदबाजी का प्रमाण है। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी नहीं करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं और वे ही अब टीम की कमान संभालेंगे। जिससे भारतीय बल्लेबाजी अब और ज्यादा मजबूत हो जाएगी।
गिलक्रिस्ट की सलाह: धैर्य से खेलें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी को देखकर और पर्थ के एतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के अंतराल से हार का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के तमाम पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम को सलाह दे रहे हैं। उन्हीं में से एक है, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज, एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को सलाह दी है कि उन्हें बुमराह जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज का सामना करने के लिए धैर्य के साथ खेलना होगा। उन्होंने ज़ोर दिया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को क्रीज पर अधिक समय बिताना होगा और देर तक बल्लेबाजी करने का प्रयास करना चाहिए ताकि बुमराह की लय को तोड़ा जा सके और टीम को एक मजबूत स्कोर मिल सके।वेन्यू और रिकॉर्ड
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल ग्राउंड में 6 दिसंबर 2024, को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। टॉस का समय 9:00 बजे है। इस डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बहुत शानदार है, उसने अपने पिछले 12 डे-नाइट मैचों में से 11 मैच जीते हैं। भारत को इस बात का भी ध्यान रखना होगा। उसे पिछले मैच को भूल कर इस अहम मुकाबले पर ध्यान देना होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया उलटफेर में माहिर है। साथ ही भारत को डे-नाइट मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है। इसलिए भारत के लिए यह मैच अहम होने वाला है।आप की क्या राय है भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरे टेस्ट मैच को लेकर, Comment section में जरूर बताएं।

