GT vs SRH | Hyderabad जीतना चाहेगी लेकिन Gujarat भी कम नहीं हैं
आज, शुक्रवार, 2 मई, 2025 को आईपीएल का मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और अपने आक्रमक बल्लेबाजी रवैया के लिए जाने जानें वाली, हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है। यह इंडियन प्रीमियर लीग (ipl) 2025 सीज़न का 51वां मैच है।आईपीएल की सबसे सुसज्जित और संतुलित टीम
गुजरात टाइटन्स लीग तालिका के शीर्ष चार में अपनी जगह सुरक्षित करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। उन्होंने इस सीज़न में अब तक 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है। इस सीज़न में इससे पहले हुए मुकाबले में, GT ने हैदराबाद में SRH को 7 विकेट से हराया था। उनके प्रमुख खिलाड़ियों में कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर कुशल मेंडिस व साईं सुदर्शन शामिल हैं, जो टीम की बल्लेबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं। शुभमन गिल ने SRH के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 61 रन बनाए थे, और साई सुदर्शन, जो शानदार फॉर्म में हैं और वर्तमान में इस सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं।
गुजरात की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई मोहम्मद सिराज कर रहे हैं, जिन्होंने SRH के खिलाफ पिछले मैच में 4 विकेट लिए थे, साथ ही राशिद खान, गैराल्ड कोएटजी, साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा भी योगदान दे रहे हैं।
सितारों से भरी सनराइजर्स
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट में एक मुश्किल स्थिति में जरूर है। लेकिन वह इस सीजन अकेली ऐसी टीम है, जिसके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पूरी टीम या मैच को एकतरफा कर देते हैं। फिर चाहे सामने कोई भी टीम हो। साथ ही बता दें ये बही टीम है, जिसने अपने आक्रमक बल्लेबाजी के रवैया से आईपीएल के अब तक के इतिहास का सबसे उच्च स्कोर बनाया है।यह भी पढ़ें: गुलाबी टेस्ट से पहले बूम-बूम की धूम, भारतीय तेज गेंदबाज की काट ढूंढने में लगे ऑस्ट्रेलियाई
हालांकि SRH अपने 9 मैचों में से केवल 3 ही जीत पाई हैं और वर्तमान में तालिका में निचले स्थान के करीब हैं। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए, उन्हें अपने शेष मैचों में जीतना बहुत ज़रूरी है। प्रमुख खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ट्रैविस हेड अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पैट कमिंस गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं। साथ ही हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट भी योगदान दे रहे हैं।
मैच का पूर्वानुमान
दोनों टीमों के वर्तमान फॉर्म और उनके हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए, गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी लग रहा है। क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पिछले 6 आईपीएल मैचों में से चार में जीत दर्ज की है। साथ ही आपको बताते चलें कि आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें कुछ भी हो सकता है। पता नहीं कौन सी टीम कब पलटी मार जाए। दोनों ही टीमें मैच को जीतना चाहेंगी, क्योंकि गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी। क्योंकि बाद के बचे हुए चार मैच बहुत क्रुशीयल होने वाले हैं। बहीं सनराइजर्स हैदराबाद को अगर प्लेऑफ जाना है तो उसे अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे।इसके अतिरिक्त, जीटी इस सीज़न में एक सुसंगत प्रदर्शन करने वाली टीम रही है, जबकि एसआरएच को संघर्ष करना पड़ा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, और यहाँ उच्च स्कोर वाले मैच आम हैं। टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं, खासकर इसलिए क्योंकि पिच मुकाबले की एक पारी के बाद दूसरी पारी में धीमी हो जाती है।
● दिनांक: शुक्रवार, 2 मई, 2025
● समय: शाम 7:30 बजे भारतीय समयानुसार
● स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, भारत
मुख्य विवरण:
● मैच: गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच 51, आईपीएल 2025● दिनांक: शुक्रवार, 2 मई, 2025
● समय: शाम 7:30 बजे भारतीय समयानुसार
● स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, भारत
आपको क्या लगता है कौन सी टीम जीतेगी,
Comment में बताये ....

