एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल को उपकप्तान बनाया गया, अय्यर-जायसवाल बाहर
T-20 एशिया कप के लिए शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था, और इस नियुक्ति से चयनकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तान हो सकते हैं। 2027 के वनडे विश्व कप और लॉस एंजिल्स ओलंपिक को देखते हुए यह फैसला काफी अहम है।
गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी: टीम इंडिया का नया उपकप्तान, क्या 2027 WC में होंगे कप्तान?
शुभमन गिल ने अक्षर पटेल की जगह ली है, और वह 13 महीने के अंतराल के बाद टी-20 में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 30 जुलाई, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 खेला था।
मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर की समिति ने यूएई में 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। टीम में उत्तर प्रदेश के कुलदीप यादव और रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर रखा गया है।

यशस्वी जायसवाल को पाँच स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। इंग्लैंड में पाँच में से तीन टेस्ट मैच खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी वापसी की सहमति दी, जिसके बाद उन्हें भी टीम में जगह मिली है।
गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी: टीम इंडिया का नया उपकप्तान, क्या 2027 WC में होंगे कप्तान?