मिस यूनिवर्स इंडिया-2025: कौन है मणिका विश्वकर्मा और क्यों उनकी जीत है खास?
राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा बनीं 'मिस यूनिवर्स इंडिया-2025'
इस साल के अंत में थाईलैंड में आयोजित होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है राजस्थान की मणिका विश्वकर्मा को! गंगानगर की 22 वर्षीय मणिका ने सोमवार को जयपुर में हुए एक शानदार समारोह में 'मिस यूनिवर्स इंडिया-2025' का प्रतिष्ठित खिताब जीत लिया है।

Manika Vishwakarma
देश भर से आईं 48 खूबसूरत और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें मणिका ने अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता से सभी को प्रभावित किया। फाइनल में, उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा (22) ने पहला उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि हरियाणा की महक ढींगरा (19) दूसरी उपविजेता बनीं। इसके अलावा, हरियाणा की अमीषी कौशिक (23) और मणिपुर की सारंगथेम निरुपमा (24) ने भी शीर्ष स्थानों में जगह बनाई।
मणिका की यह जीत न केवल उनके लिए बल्कि पूरे राजस्थान और देश के लिए गर्व का क्षण है। अब सबकी निगाहें उन पर टिकी हैं, क्योंकि वह जल्द ही विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करने से न केवल जीवन बदलता हैं ब्लकि यह देशों का फ्यूचर भी बदल देता है।
