विश्व कप टीम में बड़ा फेरबदल: रेणुका ठाकुर की वापसी, प्रतिका को मिला मौका, शैफाली बाहर
भारत और श्रीलंका में होनें वाला इस बार का महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है, जिसमें कुछ चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ बड़े चेहरे विश्व कप की दौड़ में टीम से बाहर से बाहर हो गए हैं, तो कुछ ऐसे खिलाड़ियों को को टीम में शामिल किया गया है जिनमें से ज्यादातर ने ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच भी नहीं खेलें है, उन्हें बस एक या दो मैचों का ही अनुभव और कुछ ने तो एक भी मैच नहीं खेला है।
भारतीय महिला टीम के लिए खुशखबरी है क्योंकि चोट से उबर चुकीं तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर की टीम में वापसी हुई है, वह काफी समय से टीम से चोट के कारण बाहर चल रहीं थीं। बहीं दूसरी ओर, आक्रामक बल्लेबाज शैफाली वर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है, यह निर्णय बाकई चौंकने वाला है अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप 2025 से बाहर कर दिया गया है। शैफाली बेखौफ बल्लेबाजी के साथ-साथ पार्ट टाईम बोलिंग भी कर लेती हैं। यह निर्णय जो कई प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है।
शैफाली वर्मा की जगह दिल्ली की दाएँ हाथ की युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह बल्लेबाज के अलावा ऑफ ब्रेक स्पिनर भी है, इन्होने गत वर्ष दिसम्बर में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, इन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा अनुभव नहीं है। तेज गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और स्पिन गेंदबाजी में युवा गेंदबाज श्रीचरणी को मौका मिला है, जिन्होंने एक भी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला। अब देखना यह होगा कि क्या यह टीम करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा कर पायेगी।
टीम की कमान हरमनप्रीत के हाथ
भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। विश्व कप का आगाज 30 सितंबर को होगा, लेकिन उससे पहले टीम 14 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। शैफाली वर्मा इस सीरीज और विश्व कप दोनों टीमों से बाहर हैं, लेकिन चयन समिति की प्रमुख नीतू डेविड ने साफ किया है कि शैफाली उनके भविष्य के प्लान का हिस्सा बनी रहेंगी।स्पिन और पेस विभाग में नई प्रतिभाएं
तेज गेंदबाजी आक्रमण में रेणुका ठाकुर के साथ क्रांति गौड और अरुंधति रेड्डी को शामिल किया गया है। स्पिन गेंदबाजी विभाग में युवा श्रीचरणी को मौका मिला है, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों में 10 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा साबित की थी। वह अनुभवी दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, और राधा यादव के साथ मिलकर स्पिन अटैक को मजबूत करेंगी।प्रतिका रावल ने अब तक एक भी वनडे नहीं खेला है, लेकिन उन्हें शैफाली वर्मा पर तरजीह दी गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस नई रणनीति के साथ विश्व कप में कैसा प्रदर्शन करती है।
वर्ल्ड कप टीम स्क्वाड: हरमनप्रीत (कप्तान), स्मृति मन्धाना (उपकप्तान), हरलीन देओल, जैमिमा रोड्रिग्ज, प्रतिका रावल, रिचा घोष, यसतीका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेहा राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर और क्रांति गौड़।
कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि : स्पिनरों ने हमेशा टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हमने ज्यादातर को टीम में रखा है। यह विश्वकप के लिए हमारी श्रेष्ठ टीम है।
कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि : स्पिनरों ने हमेशा टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हमने ज्यादातर को टीम में रखा है। यह विश्वकप के लिए हमारी श्रेष्ठ टीम है।
आप की क्या राय है? क्या भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस बार वर्ल्ड कप जीतेगी, अपनी सुझाव जरूर शेयर करें, हम आशा करते हैं कि इस बार विश्व कप की ट्राफी हमारी भारतीय महिला टीम जीते।


