अभिषेक के तूफान में उड़ा बांग्लादेश | 75 of 37 Ind vs Ban
पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश! एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का तूफान एक बार फिर देखने को मिला। उनके बल्ले से रनों की बारिश हुई और एक समय तो ऐसा लग रहा था कि वो आसानी से शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन दुर्भाग्य से, 37 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी के बाद वो रनआउट हो गए और उनका सफर यहीं थम गया। इस प्रकार अभिषेक के तूफान में उड़ा बांग्लादेश आगे जाने ।
अभिषेक के तूफान में उड़ा बांग्लादेश
दुबई में चल रहे एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने सामने थीं, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जवाब में भारत की ओर से बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल और तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिन्होंने अपनी बैटिंग से अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए हैं, उन्होंने फिर एक बार ऐसी ही पारी खेली कि बांग्लादेश के खिलाड़ी दर्शक बन कर रह गए।अपनी इस पारी में अभिषेक ने टी-20 का अपना चौथा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाकर बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और उन्हें चारों खाने चित कर दिया। हालांकि, अभिषेक और शुभमन गिल के बीच हुई 38 गेंदों में 77 रनों की आक्रामक साझेदारी का फायदा बाकी बल्लेबाज नहीं उठा पाए। अभिषेक के आउट होने के बाद, भारत ने आखिरी 8.5 ओवरों में सिर्फ 56 रन ही जोड़े, जिसकी वजह से टीम 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन तक ही पहुंच सकी। हार्दिक पंड्या ने 29 गेंदों पर 38 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन आखिरी दो ओवरों में केवल 13 रन ही बन सके।
शुभमन गिल 19 गेंदों में 29 रन बनाकर रिशाद हुसैन का शिकार बने। इसके बाद अभिषेक ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। नंबर तीन पर भेजे गए शिवम दुबे भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक 75 रन पर खेल रहे थे, तभी सूर्य कुमार यादव के शॉट को रिशाद ने रोक लिया। अभिषेक रन के लिए भागे, लेकिन सूर्य ने उन्हें वापस लौटा दिया। हालांकि, तब तक मुस्तफिजुर गिल्लियां बिखेर चुके थे। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अभिषेक की पारी का अंत हुआ। इसके बाद भारत की रन गति धीमी हो गई।
कैच छोड़ना पड़ा भारी
मैच के तीसरे ओवर में तंजीम हसन की गेंद पर विकेट के पीछे जाकिर अली ने अभिषेक शर्मा का कैच छोड़ दिया। उस समय अभिषेक सिर्फ 7 रन पर थे और भारत का स्कोर 10 रन था। पूरे स्टेडियम में एकदम सन्नाटा पसर गया क्योंकि यह एक ऐसी विकेट थी जो अकेले दम पर पूरे मैच को एकतरफा कर सकती है और ऐसा हुआ भी। जाकिर को अपनी गलती का एहसास अगले ही ओवर में हो गया, जब अभिषेक और गिल ने मिलकर नसुम के ओवर में 21 रन बटोर लिए।
पावरप्ले में मचाया धमाल
अभिषेक ने पहला छक्का लगाने के बाद तो जैसे रुकने का नाम ही नहीं लिया। पांचवें ओवर में उन्होंने मुस्तफिजुर पर दो छक्के जड़कर भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। इस ओवर में 17 रन आए। छठे ओवर में सैफुद्दीन के खिलाफ उन्होंने चार चौके लगाए, जिससे इस ओवर में भी 17 रन मिले। पावरप्ले के छह ओवर में ही भारत का स्कोर 72 रन तक पहुंच गया।
पारी का अंत और आखिरी ओवर
शुभमन गिल 19 गेंदों में 29 रन बनाकर रिशाद हुसैन का शिकार बने। इसके बाद अभिषेक ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। नंबर तीन पर भेजे गए शिवम दुबे भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक 75 रन पर खेल रहे थे, तभी सूर्य कुमार यादव के शॉट को रिशाद ने रोक लिया। अभिषेक रन के लिए भागे, लेकिन सूर्य ने उन्हें वापस लौटा दिया। हालांकि, तब तक मुस्तफिजुर गिल्लियां बिखेर चुके थे। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अभिषेक की पारी का अंत हुआ। इसके बाद भारत की रन गति धीमी हो गई।जवाब में 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाती नज़र आयी, बांग्लादेश के सैफ हसन 51 गेंदों में 69 रन ने ही टीम को मैच में बनाए रखा और अकेले संघर्ष किया। बाकी कोई दूसरा बल्लेबाज टिक ही नहीं पाया, भारत की ओर से कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवरों में 127 रनों पर ऑल आउट हो गई।


