फिल साल्ट ने मचाया तहलका: ठोका T20I का सबसे तेज शतक, रोहित-सूर्यकुमार -मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा
क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप T20,जोकि क्रिकेट प्रेमियों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं, साथ ही इसमें रोमांच भी खूब आता है। इसे रोमांचक और दे-दना-दन क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है। इसको एक बार फिर साबित करके दिखाया है, इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट ने। आइये जानते हैं ऐसा क्या किया साल्ट ने।

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज T20I शतक
फिल साल्ट का कहर: T20I में सबसे तेज शतक लगाने के साथ कई रिकॉर्ड भी तोड़े। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही T20 सीरीज दूसरे, के दूसरे T20I मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए टीम को 146 रनों से बड़ी जीत दिलाई, जिससे तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।
रोहित, सूर्यकुमार, और मैक्सवेल को छोड़ा पीछे
साल्ट ने अपने T20I करियर का चौथा शतक लगाया और इसी के साथ वह सबसे कम पारियों में 4 T20I शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कमाल सिर्फ 42 पारियों में किया। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव (57 पारियां), रोहित शर्मा (79 पारियां), और ग्लेन मैक्सवेल (92 पारियां) को पीछे छोड़ दिया है। T-20I क्रिकेट में सबसे कम पारियों में चार शतक लगाने वाले बल्लेबाज :■ फिल साल्ट: 42 पारियां
■ सूर्यकुमार यादव: 57 पारियां
■ रोहित शर्मा: 79 पारियां
■ ग्लेन मैक्सवेल: 92 पारियां
T20I में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (पूर्ण सदस्य देशों में)
साल्ट की नाबाद 141 रनों की पारी T20I में पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने बड़ी पारियां खेली है।■ 172 रन - आरोन फिंच बनाम जिम्बाब्वे
■ 162* रन - हजरतुल्लाह जजई बनाम आयरलैंड
■ 156 रन - आरोन फिंच बनाम इंग्लैंड
■ 145* रन - ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका
■ 141* रन - फिल साल्ट बनाम साउथ अफ्रीका
