क्रिकेट के बाद, अब फिल्मी पिच पर धोनी? 'द चेज' का टीज़र मचा रहा धमाल !
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही बड़े पर्दे पर एक नए अवतार में नजर आ सकते हैं। हाल ही में, उन्होंने बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'द चेज' नाम का एक टीज़र रिलीज़ किया है, जिसने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है।टीज़र में धोनी का एक्शन अवतार
इस टीज़र में धोनी और आर. माधवन को 'टास्क फोर्स ऑफिसर' के रूप में दिखाया गया है। दोनों ही बुलेटप्रूफ जैकेट पहने और बंदूकें चलाते हुए दुश्मनों से भिड़ते नज़र आ रहे हैं। टीज़र में धोनी का परिचय "द कूल हेड" के रूप में दिया गया है, जबकि माधवन को "दिल से सोचने वाला रोमांटिक ऑफिसर" बताया गया है।क्या है 'द चेज' का राज ?
यह टीज़र देखने के बाद दर्शकों और फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि 'द चेज' कोई फिल्म, वेब सीरीज़ या फिर कोई हाई-प्रोफाइल विज्ञापन है। टीज़र के कैप्शन में लिखा है कि इसे मशहूर निर्देशक वासन बाला ने निर्देशित किया है। हालांकि, माधवन और धोनी, दोनों ने ही इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है।गजब के क्रिकेटर
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी) भारतीय क्रिकेट में इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीनों इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टूर्नामेंट (एक दिवसीय विश्व कप, T-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) की ट्रॉफी अपने नाम की हैं। ऐसा कहा जाता है कि एम एस धोनी ने कई खिलाड़ियों को बनाया है, मतलब कि उन्होंने उनकी क्षमता को देखा और पहचाना कि उन्हें कहाँ खिलाना है, कौन से नंबर पर भेजना है। आज वे सभी खिलाड़ी जिन्हें धोनी ने पहचाना सभी धुरंधर हैं, जैसे कि रोहित शर्मा को धोनी ने ही अपनी कप्तानी में ओपनिंग करायी थी और आज देखो रोहित शर्मा जिन्हें "हिटमेन" कहते है वो पहले लास्ट में बल्लेबाजी करते थे और बोलिंग भी करते थे।
फिर चाहे वो जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जाडेजा, हार्दिक पांड्या हो या राहुल हो एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी में इन्हें खूब खिलाया और कभी टीम से बाहर नहीं होने दिया। वह अपनी टीम अलग चुनते थे अगर कोई खिलाड़ी चयनकर्ताओं द्वारा नहीं चुना जाता था तो वह अपनी जिम्मेदारी पर उस खिलाड़ी का टीम में चयन कराते थे। इसलिए इन्हें कुछ खिलाड़ियों का भगवान भी कहा जाता है साथ ही इनकी रणनीति और निर्णय सबसे अलग और सटीक होते थे, वे बिल्कुल शांत और ठंडे दिमाग से सोचते और फैसला लिया करते थे। इसलिए उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। विकेट के पीछे स्टंपिंग हो या फिर एल बी डब्लू हो धोनी के फैसले के खिलाफ एम्पायर भी नहीं जाते थे क्योंकि उनका रिव्यू कभी गलत ही नहीं जाता था और उन्हें अनुभव भी काफ़ी था।
Read More:
विकेट के पीछे स्टंपिंग तो पलक छपकते ही कर दिया करते थे, बल्लेबाज उनके खिलाफ रिव्यू भी नहीं लेता था वो समझ जाता कि धोनी की क्या स्पीड है, इनकी स्पीड तो चीते से भी तेज है इनके बराबर तो टीम अन्य खिलाड़ी भी नहीं भाग पाते थे। जब यह टीम में होते थे तब टीम में एक अलग ही उत्साह रहता और साथ ही संतुलित और एकत्रित दिखाई पड़ती थी, अब वो सब नज़र नहीं आता।
टीज़र में धोनी के दमदार एक्शन और नए लुक को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सभी को बेसब्री से इस बात का इंतज़ार है कि जल्द ही 'द चेज' का पूरा राज सामने आए।
पहले भी कर चुके हैं एक्टिंग
यह पहली बार नहीं है जब धोनी कैमरे के सामने आए हैं। वे कई विज्ञापनों में काम कर चुके हैं और उन्होंने हाल ही में तमिल फिल्म 'द गोट' में एक छोटा सा रोल (कैमियो) भी किया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने 2010 में डेविड धवन की फिल्म 'हुक या क्रुक' में भी एक कैमियो रोल के लिए हामी भरी थी, जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे, लेकिन यह फिल्म कभी बन नहीं पाई।टीज़र में धोनी के दमदार एक्शन और नए लुक को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। सभी को बेसब्री से इस बात का इंतज़ार है कि जल्द ही 'द चेज' का पूरा राज सामने आए।


